पंजाब 18 जनवरी( दैनिक खबरनामा) पंजाब अबोहर तहसील के गांव धरांगवाला में रविवार को उस समय मातम पसर गया, जब गांव में आयोजित एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खेलते-खेलते एक 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान जसमीत (14) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जसमीत मैदान में फुटबॉल मैच खेल रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बताया जा रहा है कि जसमीत नौवीं कक्षा का छात्र था और खेलों का बेहद शौकीन था। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं थी। जसमीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और तीन बहनों में सबसे छोटा भाई था। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।इस दुखद घटना से धरांगवाला और आसपास के गांवों, विशेषकर आलमवाला में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जसमीत की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली कार्निवाल में सितारों की धूम, 7 फरवरी को रणजीत बावा और ‘बंबूकाट-2’ की पूरी टीम करेगी शिरकत

पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली कार्निवाल में आयोजित…
Share to :

मोहाली कार्निवाल ‘पंजाब साखी शक्ति मेला’ 30 जनवरी से, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और MSME उत्पादों को मिलेगा बड़ा मंच

पंजाब 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,जिला प्रशासन…
Share to :

सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’

पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के केंद्रीय राज्य मंत्री…
Share to :

ढकोली फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

पंजाब 2 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के ढकोली थाना क्षेत्र में गोली…
Share to :