चंडीगढ़ 16 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी एक रेहड़ी पर देसी पिस्तौल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जब रेहड़ी पर पड़ी पिस्तौल देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आई थी कि डड्डूमाजरा कॉलोनी में एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी रेहड़ी पर देसी पिस्तौल पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और डड्डूमाजरा चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूरे इलाके की जांच की और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन पुलिस को देसी पिस्तौल के अलावा कोई अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला।पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है कि क्या किसी अज्ञात व्यक्ति को उस स्थान के आसपास घूमते देखा गया था। साथ ही कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रेहड़ी पर पिस्तौल कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या मंशा थी।इसके अलावा पुलिस डड्डूमाजरा कॉलोनी के उन लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, खासकर वे लोग जो पहले हथियारों के साथ पकड़े जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :