राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के खाटूश्यामजी थाना सदर में थानाधिकारी पद पर रहते हुए उत्कृष्ट व सराहनीय पुलिस सेवा देने वाले डीएसटी प्रभारी कैलाश चन्द्र यादव को आईजीपी जयपुर रेंज, जयपुर द्वारा डीजीपी डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने, कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रभावी पुलिसिंग के लिए दिया गया।कैलाश चन्द्र यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम वर्क, सतर्क विवेचना और रणनीतिक पुलिस कार्रवाई के जरिए लिखमाकाबास क्षेत्र में हुए एक फौजी के ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा कर पुलिस विभाग की कार्यकुशलता का परिचय दिया। यह मामला लंबे समय तक चुनौती बना हुआ था, लेकिन उनकी सूझबूझ और पेशेवर जांच के चलते अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली।इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें विभागीय स्तर पर सराहना मिली और डीजीपी डिस्क से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर दुर्गा सिंह कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रामनगरी में नव संवत्सर समारोह की तैयारियां तेज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश रामनगरी अयोध्या में…
Share to :

RBI MPC Meeting 2026 रेपो रेट में बदलाव नहीं, तटस्थ रुख बरकरार

नई दिल्ली 6 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व…
Share to :

मित्रपुरा विद्यालय प्रकरण खबर का असर, उच्च अधिकारी पहुंचे मौके पर अब राउमावि भवन में ही संचालित होगा विद्यालय

उत्तर प्रदेश 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के मित्रपुरा स्थित…
Share to :

केंद्र से राशि नहीं मिलने पर बिहार में 9 लाख से अधिक ग्रामीण आवास अधर में

बिहार 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) बिहार पटना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के…
Share to :