हरियाणा 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा झज्जर प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में हरियाणा की बेटी सारिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्यूबा की पहलवान और पेरिस ओलंपिक 2024 की रजत पदक विजेता गुजमान लोपेज को 7–0 से करारी शिकस्त दी। 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेले गए इस मुकाबले में सारिका ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और दिन का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिखाया।दिल्ली दंगल वॉरियर्स और महाराष्ट्र केसरी की टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में सारिका की बेखौफ कुश्ती और तकनीकी श्रेष्ठता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी इस जीत से दिल्ली टीम को महिला वर्ग में निर्णायक बढ़त मिली।गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में गुजमान लोपेज को हराया था, लेकिन वजन सीमा से अधिक होने के कारण विनेश को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। इसका फायदा लोपेज को मिला और उन्हें ओलंपिक में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।टीम मुकाबले में दिल्ली दंगल वॉरियर्स के कप्तान सुजीत कलकल ने अंतिम बाउट में 6–2 से जीत दर्ज कर टीम को 6–3 से शानदार विजय दिलाई। हरियाणा के दादरी जिले के गांव इमलोटा निवासी सुजीत ने निर्णायक मुकाबले में दबाव को अपने पक्ष में रखते हुए महाराष्ट्र केसरी की वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।
पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के ही शुभम कौशिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पावर मिनट में चार अंकों का अहम टेकडाउन लगाया और 12–10 से मुकाबला अपने नाम किया। शुभम की यह जीत दिल्ली टीम की मजबूत वापसी का अहम मोड़ साबित हुई।इस पूरे मुकाबले में हरियाणा से जुड़े पहलवानों का दबदबा साफ नजर आया। खासकर 17 वर्षीय सारिका की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि हरियाणा की मिट्टी से निकलने वाली प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की दिग्गज खिलाड़ियों को चुनौती देने का माद्दा रखती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला की क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने आरोपी फाइनेंसर को किया कोर्ट में पेश। 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड

पंचकूला 9 जनवरी (जगदीश कुमार) पंचकूला कोर्ट में क्राइम ब्रांच 19 को…
Share to :

पंचकूला में सेक्टर-21 की ड्रेनेज समस्या एक सप्ताह में सुलझाने के निर्देश

हरियाणा 16 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के उपायुक्त (डीसी) सतपाल…
Share to :

पंचकूला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज-आईवी सेट खत्म, मरीजों को 200–400 रुपये खर्च कर बाहर से खरीदना पड़ा

हरियाणा 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल…
Share to :

हरियाणा में दो नमो भारत कॉरिडोर को पीआईबी की मंजूरी, करनाल–दिल्ली और बावल–दिल्ली रैपिड रेल पर जल्द शुरू होगा काम

हरियाणा 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में नमो भारत कॉरिडोर…
Share to :