चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से नगर निगम विभिन्न नागरिक सेवाओं की दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इस बार पानी, सीवरेज, कूड़ा कलेक्शन, कम्युनिटी सेंटर और किरायों में 5% से 10% तक की वृद्धि लागू होगी, जिससे आम लोगों के मासिक खर्च में इजाफा तय माना जा रहा है।पानी के शुल्क में 5% की बढ़ोतरी की गई है। 0 से 15 किलोलीटर तक पानी की दर ₹3.47 से बढ़कर ₹3.64 प्रति किलोलीटर हो जाएगी, जिससे छोटे उपभोक्ताओं को हर महीने ₹3 से ₹5 तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं 60 किलोलीटर से अधिक खपत करने वालों पर ₹24.31 प्रति किलोलीटर के हिसाब से शुल्क लगेगा। इसके साथ ही सीवरेज सेस में भी समान अनुपात में वृद्धि की जाएगी।घर-घर कूड़ा कलेक्शन शुल्क में भी 5% की बढ़ोतरी की गई है। 2 मरला तक के मकानों के लिए मासिक शुल्क ₹60.77 हो जाएगा, जबकि 2 से 10 मरला के लिए ₹121.55 और 10 मरला से 1 कनाल तक ₹243.11 देना होगा। 1 से 2 कनाल के मकानों के लिए ₹303.85 और इससे बड़े मकानों के लिए ₹425.34 तक शुल्क निर्धारित किया गया है।इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग और नगर निगम की दुकानों व बूथों के किराये में भी 5% से 10% तक की वृद्धि की गई है, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियां महंगी हो सकती हैं। वहीं नई एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब की कीमतों में करीब 2% तक बढ़ोतरी की संभावना है।नगर निगम का कहना है कि यह वार्षिक संशोधन हर साल किया जाता है, लेकिन इस बार इसका सीधा असर आम नागरिकों की जेब पर
You May Also Like
चंडीगढ़ का कचरा पंजाब के खाली इलाकों में फेंकने का आरोप, सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच की मांग की
- Vishal
- January 11, 2026
चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, एक्सटेंशन पर फैसला लंबित ट्रैफिक SSP सुमेर प्रताप को मिला अस्थायी चार्ज
- Vishal
- March 11, 2026
14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
- Vishal
- March 8, 2026
ट्राइसिटी में महंगे प्लॉट-फ्लैट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा हाउसिंग एजेंसियां मुनाफाखोरी में लगीं, सस्ती आवास योजना का प्रस्ताव पेश करें
- Vishal
- March 10, 2026