चंडीगढ़ 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 37-बी में आयोजित ट्राई-सिटी के पहले ड्रोन शो ने छात्रों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एरोबे द्वारा प्रस्तुत इस एरियल शो में करीब 30 फीट ऊंचाई तक उड़ते सिंक्रोनाइज़्ड ड्रोन ने आकर्षक आकृतियों और सटीक मूवमेंट्स से सभी का ध्यान खींचा।इस कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र और अभिभावक सुबह और दोपहर के दो सत्रों में शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री रुचि दत्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और उन्हें नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।कार्यक्रम के दौरान एरोबे द्वारा छात्रों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर स्कूल में ट्राई-सिटी की पहली AI एवं रोबोटिक्स स्किल कॉम्पोजिट लैब का भी शुभारंभ किया गया। एरोबे के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत शुरू की गई यह लैब कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को STEAM और AI आधारित शिक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

MCM DAV कॉलेज में यंग कम्युनिकेटर्स सोसाइटी का अलंकरण समारोह, नेतृत्व और जिम्मेदार संवाद पर दिया जोर

दैनिक खबर आमा। चंडीगढ़, 29 अक्टूबर:  मेहर चंद महाजन DAV कॉलेज फॉर…

चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन की धूम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया शुभारंभ, 11 बजे तक कई सड़कें बंद

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन…

चंडीगढ़ में CBI का ट्रैप रिश्वत लेते हवलदार सुनील रंगेहाथ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 चंडीगढ़ पुलिस विभाग में तैनात एक हवलदार…

15 अगस्त से पहले चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से आए हथियारों संग दीपक नंदल गैंग के 3 शूटर दबोचे

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 11 अगस्त:  स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले चंडीगढ़ पुलिस…