चंडीगढ़ 17 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर आखिरकार विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम घोषित होते ही अब शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।नगर निगम के अनुसार, मेयर चुनाव 29 जनवरी को सुबह 11 बजे सेक्टर-17 स्थित नगर निगम भवन के असेंबली हॉल में आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे तक चंडीगढ़ को नया मेयर मिल जाएगा।
चुनाव से पहले 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान कोई भी पार्षद प्रोपोजर और सेकेंडर के हस्ताक्षर के साथ नगर निगम सचिव के पास अपना नामांकन पत्र जमा कर सकता है।
मेयर चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है, वहीं शहरवासियों की नजरें भी 29 जनवरी पर टिकी हैं, जब चंडीगढ़ को नया नेतृत्व मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा 1 अप्रैल से बढ़ेंगे कलेक्टर रेट, 15 से 55% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में जमीन, मकान और फ्लैट…
Share to :

सरकारी मकानों पर कब्जे पर हाईकोर्ट सख्त, कहा 32 साल बाद भी खतरा कैसे? आवास खाली कराएं

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Punjab and Haryana High Court…
Share to :

पंजाब में स्थायी डीजीपी नियुक्ति पर हलचल तेज, यूपीएससी ने मांगा वरिष्ठ अफसरों का पैनल

चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में करीब साढ़े तीन साल…
Share to :

मैक्स अस्पताल मोहाली में कैंसर इलाज की नई क्रांति, एडवांस्ड रेडिएशन थेरेपी तकनीक एज (3.0) हुई लॉन्च

चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली ने…
Share to :