चंडीगढ़ 5 जनवरी ( जगदीश कुमार)जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग II, यूटी चंडीगढ़ ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि रिफंड किए जाने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है, तो विक्रेता को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आयोग ने कहा कि किसी भी तथ्य को साबित करने की जिम्मेदारी उसी पक्ष की होती है, जो उसका दावा करता है, और बिना ठोस दस्तावेजों के केवल मौखिक या सामान्य दलीलें स्वीकार्य नहीं हैं।यह फैसला आयोग के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह सिद्धू और सदस्य बी.एम. शर्मा की पीठ ने सुनाया। आयोग ने विक्रेता के खिलाफ दायर शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि विक्रेता यह साबित करने में विफल रहा कि उपभोक्ता को रिफंड वास्तव में जारी किया गया था।आयोग ने अपने आदेश में कहा कि “सिर्फ यह कह देना कि रिफंड कर दिया गया है, पर्याप्त नहीं है। जब तक इसके समर्थन में ठोस और विश्वसनीय दस्तावेजी सबूत प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक ऐसे दावे को सही नहीं माना जा सकता।”आयोग ने यह भी दोहराया कि उपभोक्ता मामलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है और विक्रेता या सेवा प्रदाता को अपने दावों को प्रमाणित करने के लिए ठोस साक्ष्य पेश करने होते हैं। इस फैसले को उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ मेयर हरप्रीत कौर बबला का बड़ा राजनीतिक बयान सांसद मनीष तिवारी से नहीं मिला अपेक्षित सहयोग, फिर भी गिनाईं सालभर की उपलब्धियां

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर…
Share to :

चंडीगढ़ पीयू के शोधार्थी सरताज सिंह को मिला मेयर अवॉर्ड, शिक्षा–शोध और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के…
Share to :

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी महंगी 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट 10–22% बढ़े

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने एक अप्रैल से लागू…
Share to :

पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रस्ताव पास, किसानों के हितों की रक्षा की उठी जोरदार मांग

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सीएम Bhagwant Mann, नेता…
Share to :