पंजाब 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब फतेहगढ़ साहिब की जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है। जांच में यह धमकी पूरी तरह फर्जी (होअक्स) पाई गई। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस के अनुसार, अदालत परिसर में मौजूद न्यायिक अधिकारियों को एक ई-मेल के जरिए बम लगाए जाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।सुरक्षा के मद्देनज़र अदालत परिसर को खाली कराया गया और तलाशी अभियान के दौरान लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। मौके पर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौजूद रहीं।एसपी (डिटेक्टिव) राकेश यादव ने बताया कि सघन तलाशी के बावजूद परिसर से कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट वर्कशॉप, 27 लाख अभिभावक होंगे शामिल

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार आज राज्यभर के…
Share to :

BMW कार में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10.20 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने नशे…
Share to :

मोहाली पीजी में युवती की आत्महत्या लिव-इन पार्टनर पर प्रताड़ना का आरोप, 24 दिन बाद केस दर्ज

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पीजी में…
Share to :

मोहाली में CISF जवान पर पत्नी का आरोप, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने पर की मारपीट

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Central Industrial Security…
Share to :