चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने मार्च 2026 में आयोजित होने वाले किसान मेलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीएयू के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने पंजाब और पड़ोसी राज्यों के किसानों से अपील की है कि वे इन तिथियों को नोट कर किसान मेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें।कुलपति ने बताया कि पीएयू के मुख्य परिसर लुधियाना में दो दिवसीय किसान मेला 20 और 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 17 मार्च को फरीदकोट में किसान मेला लगेगा। इसके अलावा बठिंडा में 24 मार्च और गुरदासपुर में 27 मार्च को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा।पीएयू के निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. एम.एस. भुल्लर ने जानकारी दी कि किसान मेलों की शुरुआत 10 मार्च को अमृतसर के नागकलां-जाहंगीर गांव से होगी। इसके बाद 12 मार्च को रौणी (पटियाला) और 14 मार्च को बल्लोवाल सौंखड़ी में किसान मेले आयोजित किए जाएंगे।गौरतलब है कि पीएयू किसान मेले वर्ष में दो बार आयोजित किए जाते हैं। मार्च माह में किसान खरीफ फसलों की बुवाई के लिए धान व अन्य बीज खरीदते हैं, जबकि सितंबर में रबी फसलों के लिए बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। किसान मेलों के माध्यम से वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और किसान एक मंच पर आकर आधुनिक खेती, उन्नत बीज और नई तकनीकों की जानकारी साझा करते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीआईजी भुल्लर पर केस चलाने को गृह मंत्रालय की मंजूरी, चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में चलेगा ट्रायल

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ रिश्वतखोरी के आरोपों में…
Share to :

माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के सख्त अनुपालन में नयागांव में अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सुखना लेक के कांसल कैचमेंट…
Share to :

Nissan Motor India Pvt. Ltd. ने 5.65 लाख में ‘ऑल-न्यू ग्रेवाइट’ लॉन्च की, ‘बोल्ड इंडिया रीसर्जेंस’ अभियान की शुरुआत

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में Nissan Motor India Pvt. Ltd.…
Share to :

पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा पूर्व सांसद जगमीत बराड़, CM मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू सहित कई नेता BJP में शामिल

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…
Share to :