चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के पूर्व सचिव मनोज कुमार शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष सीबीआई अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इस मामले में कोर्ट में विधिवत सुनवाई होगी।सीबीआई ने यह कार्रवाई उस समय शुरू की थी, जब रिश्वतखोरी के एक मामले में मनोज शर्मा का नाम सामने आया था। इसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश दिए गए थे।जांच के दौरान सामने आया कि मनोज शर्मा को वर्ष 2016 में एसडीओ पद पर पदोन्नति मिली थी और वर्ष 2023 में उन्हें मार्केट कमेटी में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। सीबीआई ने वर्ष 2016 से 2017 के बीच उनकी आय और संपत्ति का विस्तृत लेखा-जोखा खंगाला।जांच में यह पाया गया कि इस अवधि में मनोज शर्मा और उनकी पत्नी ने अपनी ज्ञात आय से 53.70 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की। इसी आधार पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।सीबीआई जांच में यह भी सामने आया कि शर्मा ने एक संपत्ति खरीदने पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर करीब 9.5 लाख रुपये की होंडा सिटी कार भी खरीदी गई।गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले चंडीगढ़ मार्केट कमेटी में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया था, जिसमें सचिव के ड्राइवर और एक अन्य कर्मचारी को फल विक्रेता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस केस में मनोज शर्मा की भूमिका की जांच के दौरान ही आय से अधिक संपत्ति का यह मामला उजागर हुआ।अब सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद मनोज शर्मा को अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026