चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ शुक्रवार सुबह तेज हवाओं और आंधी के कारण रेलवे स्टेशन पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। पूरे सेक्शन की लाइटें बंद हो जाने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से रोककर चंडीगढ़ और पंचकूला की ओर बने वेटिंग एरिया में रुकने के निर्देश दिए गए।जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए पुनर्निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे तेज हवाओं के चलते कॉनकोर्स एरिया में लगी करीब 20-20 फीट की टिन की चादरें उखड़कर प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। इस दौरान 3 से 4 चादरें हाई वोल्टेज तारों में फंस गईं, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और पूरे सेक्शन की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।घटना के समय नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को घग्गर, लुधियाना से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस को मोहाली में और दोपहर 12 बजे दिल्ली जाने वाली शताब्दी को प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर रोकना पड़ा। करीब दो घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही ठप रही, जिसे दोपहर 12:30 बजे बहाल किया गया।
देरी के चलते दिल्ली से आने वाली शताब्दी डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी 30 मिनट और पश्चिम एक्सप्रेस करीब 4 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे देरी से रवाना हुई, जबकि दौलतपुर एक्सप्रेस भी लेट चली।तेज आंधी का असर चंडीगढ़, खरड़, मोहाली और अंबाला सहित कई सेक्शन में देखने को मिला, जहां पेड़ गिरने, टिन की चादरें उड़ने और शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि, रेलवे प्रशासन की तत्परता से जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :