????????????????????????????????????

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय और मिनी सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के सचिवालय परिसरों को एहतियातन खाली करा लिया गया।सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। पूरे सचिवालय परिसर को सील कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताया गया है। मेल में IED लगाने और आज या कल धमाका होने जैसी गंभीर चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है।एहतियातन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसी तरह की एक धमकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान टारगेट करने की बात भी सामने आ चुकी है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं और भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में देर रात तक बार खोलने के प्रस्ताव का विरोध तेज, सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ 18 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शहर में बारों को रात तीन…
Share to :

पीएम सूर्य घर योजना चंडीगढ़ में जागरूकता शिविरों के दौरान 79 लोगों ने कराया पंजीकरण

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में 10 से 15 फरवरी…
Share to :

चंडीगढ़ बैंक घोटाला CBI जांच के घेरे में, 200 करोड़ की धोखाधड़ी में बड़े अफसरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में सरकारी विभागों से…
Share to :

चंडीगढ़ ड्रग्स सिंडिकेट केस साहिल उर्फ प्रिंस की जमानत खारिज, कोर्ट बोली—गंभीर है मामला

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ बड़े ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े मामले…
Share to :