नई दिल्ली 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹11,486 बढ़कर ₹1,76,121 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। बीते तीन दिनों में ही सोना कुल ₹21,811 महंगा हो चुका है। इससे पहले 23 जनवरी को सोने की कीमत ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी के दामों में भी जोरदार उछाल आया है। एक किलो चांदी की कीमत ₹27,666 बढ़कर ₹3,85,933 प्रति किलो पहुंच गई। सिर्फ तीन दिनों में चांदी ₹68,228 महंगी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव ₹3,17,705 प्रति किलो था। साल 2026 के शुरुआती सिर्फ 29 दिनों में ही सोना करीब ₹43 हजार और चांदी ₹1.55 लाख तक महंगी हो चुकी है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

वसंत पंचमी पर भीनमाल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानून और अधिकारों की दी जानकारी

राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा)राजस्थान भीनमाल।वसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिव्य…
Share to :

उत्तराखंड में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, देहरादून मेट्रो और हरिद्वार रोपवे परियोजनाओं पर तेज हुई कार्रवाई

उत्तराखंड 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…
Share to :

संसद का विशेष सत्र शुरू महिला आरक्षण बिल पर 18 घंटे की बहस, पीएम मोदी आज करेंगे संबोधन

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 नई दिल्ली संसद का तीन दिवसीय विशेष…
Share to :