पंजाब 8 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत एस.ए.एस. नगर ने जिला खेल अधिकारी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और खेलो इंडिया के सहयोग से सेक्टर-77 सोहाना स्थित रतन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में एथलेटिक मीट का आयोजन किया।
इस अवसर पर अस्मिता लीग (खेलो इंडिया महिला लीग) के तहत लड़कियों और महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अंडर-13, अंडर-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।जिले भर से 250 से अधिक लड़कियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ट्रैक इवेंट्स के अलावा मनोरंजक गतिविधि के रूप में रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी भागीदारी प्रमाण पत्र देकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कॉलेज के चेयरमैन एस. एल. अग्रवाल और समाजसेवी मिली गर्ग भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं लड़कियों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही इससे फिटनेस और खेलों के महत्व का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुलजीत कौर (एपीए) और सुशील कुमार (ऑफिस असिस्टेंट) का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा मेरा युवा भारत की टीम के सदस्य तानिया जैन, सुजल, ज्योति, मोहन और ओंकार के साथ कोचिंग स्टाफ चरनप्रीत सिंह, मनजीत कौर और अध्यात्म प्रकाश ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट ‘पार्ट्स से प्लेटफॉर्म’ की ओर बढ़ रहा पंजाब का साइकिल उद्योग, ई-बाइक्स से वैश्विक बाजार में बड़ी छलांग की तैयारी

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान…
Share to :

मोगा रैली में डीजीपी और मुख्य सचिव की मौजूदगी पर सियासत गरम, विपक्ष ने उठाए सवाल

पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोगा में ‘युद्ध नशेयां…
Share to :

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे पीएम मोदी, संत निरंजन दास के चरण छूकर लिया आशीर्वाद,

पंजाब 1 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Share to :

पावरकॉम-ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन 7 फरवरी को दिरबा धरने में होगी शामिल

पंजाब 6 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एवं…
Share to :

पंजाब 8 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत एस.ए.एस. नगर ने जिला खेल अधिकारी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और खेलो इंडिया के सहयोग से सेक्टर-77 सोहाना स्थित रतन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में एथलेटिक मीट का आयोजन किया।
इस अवसर पर अस्मिता लीग (खेलो इंडिया महिला लीग) के तहत लड़कियों और महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अंडर-13, अंडर-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।जिले भर से 250 से अधिक लड़कियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ट्रैक इवेंट्स के अलावा मनोरंजक गतिविधि के रूप में रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी भागीदारी प्रमाण पत्र देकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कॉलेज के चेयरमैन एस. एल. अग्रवाल और समाजसेवी मिली गर्ग भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं लड़कियों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही इससे फिटनेस और खेलों के महत्व का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुलजीत कौर (एपीए) और सुशील कुमार (ऑफिस असिस्टेंट) का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा मेरा युवा भारत की टीम के सदस्य तानिया जैन, सुजल, ज्योति, मोहन और ओंकार के साथ कोचिंग स्टाफ चरनप्रीत सिंह, मनजीत कौर और अध्यात्म प्रकाश ने आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, निष्कासित नवजोत कौर सिद्धू के वडिंग पर 2400 करोड़ के आरोप

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता…
Share to :

शिवरात्रि पर हुए गुरसेवक सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मोहाली के थाना फेज-11…
Share to :

खरड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चेकपॉइंट पर 80.90 लाख रुपये नकद जब्त

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले की खरड़ पुलिस…
Share to :

अमृतसर में शादी समारोह के दौरान AAP नेता की गोली मारकर हत्या, मैरीगोल्ड रिसोर्ट में मचा हड़कंप

अमृतसर 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा)पंजाब के अमृतसर से एक सनसनीखेज वारदात सामने…
Share to :