पंजाब 14 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बठिंडा स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी से जुड़ी बड़ी औद्योगिक पहल के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और मित्तल एनर्जी लिमिटेड की संयुक्त उद्यम इकाई एचएमईएल (HMEL) अब नए क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने देशभर में 500 एआई आधारित आधुनिक पेट्रोल पंप खोलने की योजना बनाई है। अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल सिस्टम से लैस इन पेट्रोल पंपों की शुरुआत पंजाब के बठिंडा से होगी, जिसके बाद इन्हें देश के विभिन्न शहरों में स्थापित किया जाएगा।इस संबंध में आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत मित्तल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर निवेश से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कंपनी को भरोसा दिलाया कि पंजाब में होने वाले किसी भी औद्योगिक विस्तार को सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। वहीं राज्य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी कंपनी से पंजाब में निवेश और बढ़ाने का आग्रह किया।गौरतलब है कि वर्ष 2008 में मित्तल एनर्जी लिमिटेड ने HPCL के साथ मिलकर बठिंडा में गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी की स्थापना की थी। अब इस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स की कार्य क्षमता को डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस डेटा सिस्टम के जरिए और अधिक आधुनिक बनाया जा रहा है। कंपनी अब तक पंजाब में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। पहले 9 एमएमटी क्षमता वाले इस रिफाइनरी प्लांट को बढ़ाकर 13.5 एमएमटी क्षमता का कर दिया गया है, ताकि ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।यह रिफाइनरी न केवल पंजाब की पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की जरूरतें पूरी करती है, बल्कि यहां से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश तक ईंधन की आपूर्ति की जाती है।कंपनी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। बठिंडा में देश की पहली ऐसी रिफाइनरी स्थापित की गई है, जहां बायो-इथेनॉल प्लांट लगाया गया है और यहां हर साल करीब 10 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। अगले चरण में कंपनी स्पेशलिटी और फाइन केमिकल सेक्टर में भी प्रवेश करने जा रही है, जिसके तहत पंजाब में करीब 2600 करोड़ रुपये का नया निवेश प्रस्तावित है।इसके अलावा HMEL अब ग्रीन एनर्जी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी निवेश की तैयारी कर रही है। कंपनी का मानना है कि रिफाइनरी के आसपास एक बड़ा डाउनस्ट्रीम औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है, जिसमें प्लास्टिक प्रोसेसिंग, केमिकल पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल जैसी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की स्थापना संभव है।
इस दिशा में पंजाब सरकार भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि बठिंडा में करीब 1500 एकड़ क्षेत्र में डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे राज्य में उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तरणतारण बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

पंजाब 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में पाकिस्तान की…
Share to :

घोषणाओं से आगे, ज़मीनी बदलाव की ओर पंजाब कैबिनेट के फैसलों में दिखी ‘प्रो-पीपल गवर्नेंस’ की स्पष्ट झलक

पंजाब 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब में नीति से प्रगति तक का स्पष्ट…
Share to :

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, मस्तगढ़ को मिला पानी का टैंकर

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब में अपार संभावनाएँ, देश की 20% ऊर्जा मांग पूरी करने की क्षमता बसंत गर्ग

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब…
Share to :