चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे वकीलों, कोर्ट स्टाफ, वादियों और आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर एडवोकेट नितिन सचदेवा ने हाईकोर्ट प्रशासन को ईमेल भेजकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।एडवोकेट ने अपने पत्र में बताया कि बंदर अब केवल खुले इलाकों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पार्किंग एरिया से लेकर कोर्ट रूम तक पहुंच रहे हैं। पार्किंग में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ वे लोगों के बैग और फाइलें छीनने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट के गलियारों में उनकी मौजूदगी से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि हाईकोर्ट की कैंटीन और अन्य खुले स्थान भी सुरक्षित नहीं रहे। बंदर लोगों के हाथों से खाने-पीने का सामान छीन रहे हैं और कई बार हमला भी कर रहे हैं।समस्या के समाधान के लिए एडवोकेट ने प्रशासन को कुछ सुझाव भी दिए हैं। इनमें बंदरों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ना, लंगूर की आवाज निकालने वाले या प्रशिक्षित लोगों की तैनाती, और संवेदनशील क्षेत्रों जैसे पार्किंग, एंट्री-एग्जिट, कैंटीन व गलियारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना शामिल है। साथ ही लोगों को बंदरों को खाना न देने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया है।
फिलहाल सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस बढ़ती समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में चंडीगढ़ पुलिस का दमदार प्रदर्शन, कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित…
Share to :

कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, घोषित अपराधी का आदेश रद्द न्यायमूर्ति नीरजा के. काल्सन ने कागज़ बचत की भी सराहना की

चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

कांग्रेस बैठक में भावुक हुए चरणजीत सिंह चन्नी, बोले मेरी बात नहीं सुनी जाती तो राजनीति छोड़ दूं’ दलित प्रतिनिधित्व पर बढ़ी तकरार

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की हालिया बैठक…
Share to :

सेक्टर-20 मस्जिद से सटी अवैध कपड़ा मार्केट पर निगम की कार्रवाई सही दिशा में कदम

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित मस्जिद के…
Share to :