चंडीगढ़ 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र यानी गिफ्ट सिटी स्थापित करने की उम्मीदों को फिलहाल झटका लगा है। स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में इस परियोजना को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि इस दिशा में कोई औपचारिक प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा गया है।यह जानकारी संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सामने आई। Manish Tewari द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र स्थापित करने के संबंध में यूटी प्रशासन की ओर से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की नीति के अनुसार विदेशी वित्तीय सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को एक ही स्थान पर केंद्रित रखने से नियामक निगरानी अधिक प्रभावी रहती है। इससे इन गतिविधियों पर बेहतर नियंत्रण संभव होता है और मुख्य भूमि की वित्तीय प्रणाली पर इसका प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ता।इस संदर्भ में उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री Arun Jaitley के बयान का भी उल्लेख किया। पंकज चौधरी ने बताया कि 22 दिसंबर 2017 को लोकसभा में अरुण जेटली ने कहा था कि देश में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों की संख्या सीमित रखी जा सकती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में Gandhinagar में विकसित हो रही गिफ्ट सिटी का काम जारी है। ऐसे में पहले वहां स्थापित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र का पूर्ण और प्रभावी उपयोग करना जरूरी है। इसके बाद ही अन्य स्थानों पर ऐसे केंद्र स्थापित करने पर विचार किया जा सकता है।इस जवाब के बाद फिलहाल चंडीगढ़ में गिफ्ट सिटी बनने की संभावनाएं सीमित नजर आ रही हैं। हालांकि भविष्य में यदि यूटी प्रशासन प्रस्ताव भेजता है तो इस पर आगे विचार किया जा सकता है।
You May Also Like
चंडीगढ़ में शेयर वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लग सकता है आंशिक ढील, प्रशासन ने तैयार किया नोटिफिकेशन ड्राफ्ट
- Vishal
- March 12, 2026
भगवान वाल्मीकि पर कार्यक्रम को लेकर हाईकोर्ट में तीखी बहस, याचिकाकर्ता ने वापस ली याचिका
- Vishal
- January 19, 2026
चंडीगढ़ को मिलेगा ₹1,000 करोड़ का मेगा मेकओवर, बदलेगा शहर का स्काईलाइन अहम प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार
- Vishal
- January 3, 2026
चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल 4 DSP के तबादले, क्राइम ब्रांच से लेकर ट्रैफिक और सिक्योरिटी विंग तक बदली जिम्मेदारियां
- Vishal
- January 28, 2026