चंडीगढ़ 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मक्खन माजरा इलाके में होली के दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 21 वर्षीय युवक अंकित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। मृतक अंकित मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था और चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। परिवार के मुताबिक, घर में उसकी बहन की शादी तय थी और वह इन दिनों शादी की तैयारियों में लगा हुआ था।मामले की जांच मौली जागरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे शिकायतकर्ता भगवान साहनी अपने बेटे अंकित के साथ मक्खन माजरा के कबाड़ी मार्केट में बैठे हुए थे। आसपास कुछ लोग होली खेल रहे थे और शोर-शराबा हो रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां से भागते हुए निकले, जिनके पीछे अरविंद, करण, बचन और बॉबी समेत कुछ अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके बेटे अंकित को उन युवकों का साथी समझकर उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन जाते-जाते बॉबी ने अपने साथियों को बुलाने की धमकी दी।कुछ समय बाद कई युवक बाइक और पैदल मौके पर लौटे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और चाकू थे। आरोप है कि अरविंद ने शिकायतकर्ता को डंडे से मारा और अंकित को पकड़ लिया। इसी दौरान बॉबी ने अंकित के पेट में चाकू मार दिया, जबकि एक अन्य युवक ने उसके हाथ के पास भी चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल अंकित मौके पर ही गिर पड़ा।परिजन उसे तुरंत सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव के दौरान शिकायतकर्ता भगवान साहनी को भी चोटें आईं।पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अरविंद, बॉबी और सोनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को भी काबू कर लिया गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं।
You May Also Like
पीजीआई चंडीगढ़ में सैंपल कलेक्शन की नई व्यवस्था, लैब 25 से शिफ्ट होकर लैब 141-142 में हुआ स्थानांतरण
- Vishal
- February 18, 2026
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी
- Vishal
- March 7, 2026
सेक्टर-20 मस्जिद से सटी अवैध कपड़ा मार्केट पर निगम की कार्रवाई सही दिशा में कदम
- Vishal
- February 7, 2026
सेक्टर-33 डकैती मामला 8 साल बाद भी नहीं सुलझी डेढ़ करोड़ की लूट, पुलिस ने अदालत में दी अनट्रेस रिपोर्ट
- Vishal
- February 22, 2026