हरियाणा 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन रहा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संजय भाटिया के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी का समर्थन किया।
वहीं सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून भी पहुंचे। नामांकन के बाद सतीश नांदल ने कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और सभी दलों के विधायकों से समर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, इनेलो और भाजपा के विधायक उनके भाई हैं और उनसे वोट देने की अपील करेंगे।भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया का राजनीतिक सफर भी काफी चर्चा में रहा है। पानीपत जिले में जन्मे भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं और भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। भाटिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 6.54 लाख वोटों के भारी अंतर से हराकर प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 9,09,432 वोट मिले थे।दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्वस्वीकार्य चेहरा माना जाता है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उनके नाम का सुझाव दिया था। अंबाला के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से रहने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और एससी समुदाय से आने के कारण सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी महत्वपूर्ण दावेदार माने जा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कालका के श्री काली माता मंदिर की खुदाई में मिले प्राचीन धार्मिक अवशेष, VHP ने जताई नाराजगी

हरियाणा 12 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका स्थित…
Share to :

SYL विवाद के बीच हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली की जल जरूरतों के लिए बनाई ठोस योजना

कुरुक्षेत्र 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भले ही सतलुज–यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर…
Share to :

हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव, 6 प्रश्नपत्र और 600 अंकों की लिखित परीक्षा को मिली मंजूरी

हरियाणा 31 दिसम्बर (जगदीश कुमार)सिविल सेवा (HCS) मुख्य परीक्षा को लेकर राज्य…
Share to :

IDFC First Bank में 583 करोड़ घोटाला मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 24 घंटे में सरकार को लौटी पूरी रकम

हरियाणा 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा सरकार के विभिन्न खातों…
Share to :