मध्य प्रदेश 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश भोपाल , राजधानी भोपाल में आयोजित IPS मीट का आज दूसरा और अंतिम दिन है। आज मीट के समापन अवसर पर पुलिस अधिकारियों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के तहत इंटरटेनमेंट गेम्स का आयोजन होगा, वहीं लंच के बाद दोपहर में डीजे और म्यूजिक का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
शाम 7 बजे प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी। इसके बाद रात 10 बजे पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने परिवार के साथ फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके पश्चात डीजे नाइट का आयोजन होगा।
प्रदेशभर से आए IPS अधिकारियों का राजधानी में जमावड़ा लगा हुआ है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। शनिवार रात हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ पुलिस महानिदेशक (DGP) भी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मंच पर पत्नी के साथ फिल्म गदर के लोकप्रिय गीत “मैं निकला गड्डी लेके” पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी अपनी धर्मपत्नी के साथ मंच पर प्रस्तुति देते नजर आए। IPS मीट का माहौल पूरे आयोजन के दौरान उल्लास और उत्साह से भरा रहा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रायफल क्लब मैदान की नीलामी पर सियासी संग्राम तेज, सपा और जेडीयू का जोरदार विरोध, आंदोलन की चेतावनी

बांदा 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जनपद के ऐतिहासिक रायफल क्लब खेल मैदान को…
Share to :

बरेली में जन्मदिन पार्टी के दौरान हंगामा नर्सिंग छात्रा की पार्टी में तोड़फोड़-मारपीट का आरोप, ‘लव जिहाद’ के नाम पर विवाद छात्र संगठन सड़कों पर उतरे

उत्तर प्रदेश 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बरेलीशहर में 27 दिसंबर को एक रेस्टोरेंट…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती दिल्ली-NCR से हटेंगे कोयला उद्योग, 300 किमी दायरे में नए पावर प्लांट पर रोक पर जवाब तलब

नई दिल्ली 23 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार…
Share to :

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर…
Share to :