दैनिक खबरनामा 25 मार्च मोहाली जिले के जीरकपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रंजन प्लाजा स्थित सिटी पैलेस होटल के एक कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग निवासी अभिषेक चौहान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक दो दिन पहले होटल में आकर ठहरा था। सोमवार रात करीब 9 बजे जब होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की, तो युवक को पंखे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।इस घटना के बाद होटल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को पुलिस ने इस होटल को सील करने की बात कही थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि होटल दोबारा कैसे खुला और युवक को कमरा कैसे दिया गया।एएसपी गजलप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें होटल के खुले होने की जानकारी नहीं है, जबकि संबंधित थाना प्रभारी का कहना है कि होटल को सील करने की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.37 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 22 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली (एसएएस नगर) में नशे के…
Share to :

बीजेपी भवन सेक्टर-37 में मनाई गई एकजुटता की दूरी, पंजाब बीजेपी प्रधान की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भवन…
Share to :

कपूरथला RCF में टेस्टिंग के दौरान MEMU कोच पटरी से उतरा, यूनियन ने आउटसोर्सिंग को ठहराया जिम्मेदार

पंजाबी 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब के कपूरथला स्थित रेल…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ने बदली करवट बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 4°C तक गिरा

पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले…
Share to :