दैनिक खबरनामा 25 मार्च मोहाली जिले के जीरकपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रंजन प्लाजा स्थित सिटी पैलेस होटल के एक कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग निवासी अभिषेक चौहान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक दो दिन पहले होटल में आकर ठहरा था। सोमवार रात करीब 9 बजे जब होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की, तो युवक को पंखे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।इस घटना के बाद होटल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 2 मार्च को पुलिस ने इस होटल को सील करने की बात कही थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि होटल दोबारा कैसे खुला और युवक को कमरा कैसे दिया गया।एएसपी गजलप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें होटल के खुले होने की जानकारी नहीं है, जबकि संबंधित थाना प्रभारी का कहना है कि होटल को सील करने की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर ने खरीदी मिलिट्री रंग की नई टाटा सिएरा, जीरकपुर में हुई डिलीवरी

पंजाब 12 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली की भारतीय महिला…

स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में गुरशरण सिंह छीना ने ग्रहण किया चेयरमैन पद

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्री गुरशरण सिंह छीना ने…

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर, डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर-जालंधर-लुधियाना में परखी सुरक्षा तैयारियां

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 10 अगस्त 2026. स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरी…

साइबर अपराधियों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा,एक साल में 729 गिरफ्तारियां

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 4 जुलाई 2026. पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध…