राजस्थान 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी जी श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। मंदिर कमेटी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धींगपुर को आवश्यक चिकित्सा उपकरण भेंट किए, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कमेटी द्वारा मरीजों के लिए आठ बेड व गद्दे, दो डिजिटल बीपी मॉनिटर, आठ बेड आईवी स्टैंड, एक सीबीसी मशीन मय सामान तथा एक एक्जामिनेशन टेबल प्रदान की गई। इस मौके पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान, मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान उपस्थित रहे।पीएचसी प्रभारी ने श्री श्याम मंदिर कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि इन उपकरणों से मरीजों के उपचार में काफी सुविधा मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 6 अंतरे होंगे अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया नया प्रोटोकॉल

नई दिल्ली 11 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय गृह…
Share to :

बूँदी में पीएम आवास और स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

राजस्थान 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के बूँदी जिले में प्रधानमंत्री…
Share to :

बसवा में ओपन सेमी शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का भव्य समापन, 27 टीमों ने लिया भाग

राजस्थान 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बसवा उपखण्ड के मेघमाला क्षेत्र में हीरोज क्लब…
Share to :

रायपुर में ‘स्ट्रांग वुमन क्लब’ का महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और…
Share to :