पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के पीछे उसकी अपनी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पत्नी ने जायदाद के लालच में अपने बेटे के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो जगराओं के गांव जंडी में रहते थे। 18 मार्च को जब उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों ने उनके भाई को सूचना दी। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घर के अंदर देखा, तो हरजिंदर सिंह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े मिले। उनकी हत्या तेज धारदार हथियार से की गई थी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने बेटे जसकरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। पूछताछ के दौरान बेटे ने हत्या की साजिश का खुलासा किया, जिसमें उसकी मां भी शामिल पाई गई।जांच में सामने आया कि हरजिंदर सिंह और उनकी दूसरी पत्नी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी लालच में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली है, जहां लालच ने एक परिवार को ही खत्म कर दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एटीएम में कार्ड बदलकर 45 हजार की ठगी, युवक ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को दबोचा

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) फेज-3बी2 मार्केट स्थित एटीएम बूथ…
Share to :

पंजाब बजट 2026 महिलाओं को ₹1000 महीना देने की तैयारी, 22 हजार सरकारी नौकरियों का भी ऐलान संभव

पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में आम आदमी पार्टी…
Share to :

गांव चडियाला सूदा में जल अर्पण दिवस मनाया गया, जल सप्लाई स्कीम ग्राम पंचायत को सौंपी गई

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के गांव चडियाला सूदा, जिला एस.ए.एस.…
Share to :

अमृतसर जीपीओ में पंजाबी भाषा को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

अमृतसर 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा )स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) से जुड़ा…
Share to :