पंजाब 9 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Mohali में मकान बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। Balongi थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी देविंदर कुमार, उसकी पत्नी गीता कुमारी और बेटी निशु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में जुझार नगर निवासी साहनूर अब्बास और उसके भाई सलमान हैदर ने बताया कि वे मोहाली क्षेत्र में रहने के लिए मकान खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनके एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात जुझार नगर निवासी देविंदर कुमार से हुई। आरोपी ने अपना मकान बेचने की बात कही और दोनों पक्षों के बीच करीब 35 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।शिकायतकर्ताओं के अनुसार 3 जनवरी 2024 को लिखित बयाना किया गया, जिसमें 7 लाख रुपये अग्रिम राशि के तौर पर दिए गए। इनमें से 2.5 लाख रुपये सीधे आरोपी को दिए गए, जबकि 4.5 लाख रुपये उस महिला को दिए गए, जिससे आरोपी ने पहले उधार लिया हुआ था। इसके बाद पीड़ितों ने बैंक से कर्ज लेकर करीब 26.45 लाख रुपये की बाकी राशि एक वित्त कंपनी में जमा कराकर आरोपी के मकान का लोन भी क्लियर करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके नाम पावर ऑफ अटॉर्नी और वसीयत भी कर दी।हालांकि कुछ समय बाद जब पीड़ितों ने मकान का कब्जा और रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने पावर ऑफ अटॉर्नी और वसीयत भी रद्द करवा दी और मकान देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि कई बार समझौते के बावजूद आरोपी ने पूरी राशि वापस नहीं की और दिया गया एक चेक भी बाउंस हो गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मकान की पूरी कीमत लेने के बावजूद न तो कब्जा दिया और न ही रजिस्ट्री करवाई। जांच रिपोर्ट और कानूनी राय के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच एएसआई अमनदीप सिंह को सौंपी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिवरात्रि पर हुए गुरसेवक सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मोहाली के थाना फेज-11…
Share to :

निवेश पंजाब सम्मेलन 2026 निजी अस्पताल 20% बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित करें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 के…
Share to :

BMW कार में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10.20 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने नशे…
Share to :

मोहाली गांव दाऊ गुरुद्वारा साहिब में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मेला, तैयारियां पूरी नरेश कुमार

मोहाली 12 जनवरी (जगदीश कुमार)मोहाली गांव दाऊ स्थित गुरुद्वारा साहिब में 14…
Share to :