पंजाब 11 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), मोहाली पुलिस ने सेक्टर-89 में एक घर और लग्जरी कार पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह फायरिंग गैंगस्टर प्रिंस ठीकरिवाल और उसके साथी भवजोत सिंह भवी के कहने पर की गई थी।यह जानकारी देते हुए एसएएस नगर के पुलिस कप्तान (इंवेस्टिगेशन) सौरव जिंदल (पीपीएस) ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस (आईपीएस) के निर्देशों पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार 17/18 फरवरी 2026 की रात को सेक्टर-89 स्थित मकान नंबर 138 के बाहर खड़ी मर्सिडीज जी-वैगन (CH01-CU-7474) और मकान पर फायरिंग की गई थी। इस संबंध में घर के मालिक गुरजोत सिंह के बयान के आधार पर थाना सोहाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने फायरिंग की वीडियो बनाकर गुरजोत सिंह को भेजी और उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ को विशेष टास्क दिया गया था। टीम ने ह्यूमन सोर्स और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं
रिशव पुत्र राकेश पुरी, निवासी नई आबादी खन्ना, जिला लुधियाना (उम्र करीब 28 वर्ष)। आरोपी के खिलाफ पहले से बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।सुखविंदर सिंह उर्फ सुख, पुत्र बलजिंदर सिंह, निवासी गांव इकलााहा, जिला लुधियाना (उम्र करीब 29 वर्ष)। इसके खिलाफ मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।
सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुखू, पुत्र मलकीत सिंह, निवासी गांव जरगड़ी, जिला लुधियाना (उम्र करीब 19 वर्ष)। इसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था।पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB10-EY-7081) बरामद किया है, जो थाना साहनेवाल क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा एक आईफोन 12 मिनी भी बरामद किया गया है, जिसमें फायरिंग की वीडियो बनाई गई थी।पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात के समय रिशव मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि पीछे बैठे सुखमनप्रीत सिंह ने 11 गोलियां चलाईं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुखविंदर सिंह और रिशव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर प्रिंस ठीकरिवाल के कहने पर मध्य प्रदेश से हथियार और गोला-बारूद लाया था।फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड की चमकी किस्मत, 200 रुपये के टिकट से जीते डेढ़ करोड़

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक…
Share to :

पंजाब बजट में बड़ा ऐलान महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 प्रतिमाह, टैक्स पेयर और कारोबारी महिलाएं रहेंगी बाहर

पंजाब 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में चुनावी साल के…
Share to :

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :