पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पंजाब में अपार संभावनाएँ हैं और राज्य देश की लगभग 20 प्रतिशत ऊर्जा मांग को पूरा करने की क्षमता रखता है। यह विचार पंजाब सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित निवेश सम्मेलन के दौरान नई और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित सत्र में व्यक्त किए गए।सत्र को संबोधित करते हुए ऊर्जा सचिव बसंत गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा पंजाब को सम्मानित भी किया गया है।बसंत गर्ग ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने 1000 मेगावाट क्षमता वाले नई और नवीकरणीय ऊर्जा प्लांट की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल किसानों और निवेशकों के बीच सेतु की भूमिका निभा रही है और निवेशकों को भूमि के साथ-साथ ग्रिड कनेक्टिविटी भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ ही पंजाब सरकार बैटरी पावर स्टोरेज के क्षेत्र में भी काम शुरू कर चुकी है।
सत्र के दौरान वर्बियो के जनरल मैनेजर अशीष कुमार ने बताया कि पंजाब में हर वर्ष लगभग 20 बिलियन टन पराली का उत्पादन होता है, जो देश की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की क्षमता रखती है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जब वे पराली को आग लगाते हैं तो वास्तव में वे अपने पैसे को आग लगा रहे होते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और एलपीजी गैस की कमी की आशंकाओं के कारण सीबीजी गैस की मांग बढ़ रही है, इसलिए बायोगैस ग्रिड कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में काम करने की जरूरत है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के बशीर अहमद शिराज ने कहा कि यदि किसान बायो-एनर्जी की क्षमता को समझ लें तो उनकी जमीनें सोने की खान बन सकती हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की नई व्यापारिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए काफी लाभदायक साबित होगी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी इस क्षेत्र में निवेश करने की इच्छुक है।इस अवसर पर हार्टेक इंफ्रा के सिमरनजीत सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि आम धारणा है कि अगला युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा, लेकिन वास्तव में आने वाला समय ऊर्जा का है, क्योंकि ऊर्जा के बिना एआई जैसी तकनीकों का प्रभावी उपयोग संभव नहीं है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आम आदमी पार्टी (AAP) को गवर्नर कटारिया का जवाब“मैं संविधान के अनुसार चल रहा हूं

पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद…
Share to :

पावरकॉम-ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन 7 फरवरी को दिरबा धरने में होगी शामिल

पंजाब 6 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एवं…
Share to :

बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

पंजाब 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अकाली नेता बिक्रम सिंह…
Share to :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हौसलों के रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में भाषा विभाग, पंजाब के…
Share to :