पंजाब 14 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में इस साल मार्च महीने के दौरान बारिश में भारी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर मार्च में राज्य में औसतन 11.9 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक केवल 0.4 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। इस तरह पूरे राज्य में सामान्य के मुकाबले करीब 97 प्रतिशत कम बारिश हुई है।जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुरदासपुर में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 87 प्रतिशत कम है। अमृतसर में 2.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 86 प्रतिशत कम रही। पठानकोट में 1.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 94 प्रतिशत कम है। वहीं होशियारपुर में 0.5 मिमी और तरनतारन में केवल 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो क्रमशः 97 और 98 प्रतिशत कम है।
इसके अलावा राज्य के कई जिलों में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर सहित कई जिलों में 0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य के मुकाबले 100 प्रतिशत कमी को दर्शाती है। इससे साफ है कि पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में इस अवधि के दौरान बारिश बेहद कम रही है।हालांकि अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर पड़ेगा। विभाग ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली कार्निवाल ‘पंजाब साखी शक्ति मेला’ 30 जनवरी से, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और MSME उत्पादों को मिलेगा बड़ा मंच

पंजाब 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,जिला प्रशासन…
Share to :

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष सुरिंदर कल्याण ने सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)!पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष…
Share to :

पंचायती इलेक्शन के रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 गाड़ियों में आए हमलावरों ने किया हमला, 5 नामजद आरोपी

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में…
Share to :

मोहाली में कानून-व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, SSP की तैनाती पर उठाए सवाल

पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) मोहाली में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था…
Share to :