पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल सिंह के मुताबिक, भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोविंदगढ़ से पकड़ा गया।
इस मामले में सुसाइड से पहले का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रंधावा सुबह घर के आंगन में टहलते नजर आते हैं और फिर अचानक सल्फास खाकर आत्महत्या कर लेते हैं। इससे पहले उन्होंने मोबाइल पर वीडियो बनाकर मंत्री भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया था।मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि जब तक भुल्लर और उनके पिता की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं होगा। उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।इसी बीच मंत्री के इस्तीफे को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। मुख्यमंत्री और खुद भुल्लर की ओर से इस्तीफे की बात कही गई, लेकिन विपक्ष का दावा है कि इस्तीफा अभी तक राज्यपाल तक नहीं पहुंचा।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं परिवार CBI जांच और PGI के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ा हुआ है।इस मुद्दे ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में मामला उठाया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर पंजाब के सांसद लिखकर दें तो जांच CBI को सौंपी जा सकती है।फिलहाल, रंधावा का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है और उनका शव अमृतसर के अस्पताल में रखा गया है। मामले को लेकर पूरे पंजाब में माहौल गरमाया हुआ

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बलटाना के सरकारी राशन डिपो में हंगामा गेहूं में कीड़े मिलने का आरोप, सप्लाई रोकी

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बलटाना स्थित एक…
Share to :

जीरकपुर में गुटका साहिब के अंग मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब 20 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर के…
Share to :

शिवरात्रि पर हुए गुरसेवक सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मोहाली के थाना फेज-11…
Share to :

गुरदासपुर में डबल मर्डर केस पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रणजीत ढेर, सीआईए इंचार्ज को गोली

पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के गुरदासपुर में एएसआई…
Share to :