हिमाचल प्रदेश 23 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ‘चिट्टा’ (नशे) के साथ पकड़े गए लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसके लिए पंचायती राज संशोधन विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार इसे जल्द ही विधानसभा में पेश कर कानून का रूप देगी। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही यह नियम लागू हो जाएगा।सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। राज्य के 151 सीबीएसई स्कूलों में 2068 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, नेरचौक और आईजीएमसी शिमला में बायो फिजिक्स विभाग शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।नाहन मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता वाली उपसमिति की रिपोर्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।
बैठक में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के प्रभावों पर भी चर्चा हुई। राज्य के प्रमुख शहरों में पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों को भूमि अधिग्रहण सहित अन्य सुविधाएं देने पर भी विचार हुआ।
इसके अलावा, एंट्री टैक्स लगाने के मुद्दे पर अनौपचारिक चर्चा हुई, लेकिन इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। ग्रीन टैक्स के रूप में इसे लागू करने और इससे होने वाले राजस्व पर प्रस्तुति दी गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :