हरियाणा 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र से सटे पंजाब के गांव बंगा बसेरा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमांशु जिंदल और विशाल जिंदल के रूप में हुई है, जो जाखल में आढ़त का काम करते थे।जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने चाचा दर्शन के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पातड़ा के पास दिड़बा गए थे। शादी समारोह से लौटते समय सुबह करीब 5 बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों अपनी गाड़ी से वापस जाखल शहर की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद दोनों के शवों को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद हरियाणा महिला आयोग का सख्त रुख, सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश

हरियाणा 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा में ‘टटीरी’ सॉन्ग को लेकर…
Share to :

पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे कबाड़ी की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे एक…
Share to :

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर, सिरसा स्थित डेरा पहुंचा

सिरसा 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा )डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम…
Share to :