पंजाब 10 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य तरीकों से हेरोइन तस्करी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार रात तरनतारण जिले के खेमकरण सेक्टर के सरहदी इलाके में बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।जानकारी के अनुसार सीमा चौकियों कालिया और नूरवाला के बीच बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक अज्ञात पाकिस्तानी तस्कर को रोकने की कोशिश की। चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ अन्य पाकिस्तानी तस्कर अंधेरे और गोलीबारी का फायदा उठाकर वापस सीमा पार भागने में सफल रहे।फिलहाल संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है। बीएसएफ और पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।सरहद पार तस्करी पर कड़ी नजर बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र के पास एक पाकिस्तानी युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। सरहदी सूत्रों के अनुसार सीमा पर ड्रोन गतिविधियों में भी तेजी आई है और अक्सर पाकिस्तानी तस्कर सीमा पार कर हेरोइन तस्करी की कोशिश करते हैं, ताकि गेहूं की कटाई से पहले ज्यादा से ज्यादा नशा भारत में लाकर बेचा जा सके।
बीएसएफ के जवान सीमा पर लगातार चौकसी बरत रहे हैं और किसी भी तरह की तस्करी को रोकने के लिए सतर्क हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में अपराध बेलगाम, जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या

पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब में अपराध…
Share to :

मोहाली में एलआईसी के ‘निवेश भवन’ का शिलान्यास, आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेगा

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सर्कल कार्यालय के तहत…
Share to :

निवेश सम्मेलन में वेरका के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, विदेशी प्रतिनिधियों ने निर्यात में दिखाई रुचि

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा प्लाक्सा यूनिवर्सिटी में…
Share to :

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजिमेंट में कमीशंड अधिकारी

पंजाब 7 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड…
Share to :