पंजाब 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जीरकपुर के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रही ऑडी कार की टक्कर से एक विदेशी महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 37 वर्षीय मावलूदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अपने दोस्त के साथ अस्पताल से पैदल लौट रही थी।
चश्मदीदों के अनुसार विदेशी युवती मावलूदा अपने दोस्त के साथ एमकेयर अस्पताल से बाहर निकलकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के समय उसके साथ चंडीगढ़ निवासी अभिषेक उर्फ अभी भी मौजूद था। अभिषेक ने बताया कि मावलूदा उसकी दोस्त थी और वह उसकी गर्भवती पत्नी का हालचाल जानने के लिए एमकेयर अस्पताल आई थी। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आई ऑडी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक को भी हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि लोगों का आरोप है कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे आसपास के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।जीरकपुर पुलिस के जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका विदेशी नागरिक है और उसकी पहचान मावलूदा के रूप में हुई है। मृतका की बहन ने पुलिस को बताया है कि वह तुर्की से भारत आ रही है। उसके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर स्पीड कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाने और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

2027 चुनाव से पहले पंजाब में सियासी सरगर्मी तेज, चंडीगढ़ में BJP का बड़ा जॉइनिंग कार्यक्रम

पंजाबी 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…
Share to :

श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में श्री गुरु…
Share to :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हौसलों के रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में भाषा विभाग, पंजाब के…
Share to :

पंजाब राज्य महिला आयोग में पुलिस पर गंभीर आरोप, चेयरपर्सन ने मांगी सीसीटीवी फुटेज

पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में…
Share to :