मध्य प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश के मंडला जिले से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रेम प्रसंग के नाम पर दहशत फैलाने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में धर दबोचा है। अवैध हथियार लहराते हुए परिवार को धमकाने पहुँचा यह आरोपी न सिर्फ फरार था, बल्कि उसके खिलाफ पहले से कई संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।जानकारी के अनुसार आरोपी रामकुमार गुप्ता, निवासी नौरोजाबाद, जिला उमरिया, प्रेम प्रसंग के चलते मंडला जिले के ककैया क्षेत्र पहुँचा था। आरोप है कि वह अपनी कथित प्रेमिका को मनाने के बहाने उसके ससुराल पहुँचा और देसी कट्टा लहराकर जबरन साथ ले जाने की धमकी देने लगा। आरोपी के हाथ में अवैध हथियार देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। पुलिस का नाम सुनते ही आरोपी अपनी कार से फरार हो गया। 112 पुलिस वाहन ने ककैया से मंडला की ओर भाग रहे आरोपी का पीछा शुरू किया। इसी दौरान पदमी पेट्रोल पंप के पास आरोपी ने 112 वाहन को टक्कर मार दी और बिछियां की ओर तेज रफ्तार में भाग निकला।
तेज गति के कारण आरोपी की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बम्हनी थाना पुलिस और बंजर 112 टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नौरोजाबाद थाने में दर्ज हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में पहले से फरार था। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपी अवैध पिस्टल के साथ एक परिवार की बहू को डरा-धमका रहा था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसे कहाँ से मिला और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।मंडला पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से साफ संदेश है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

खेत तालाब बना खुशहाली का आधार धान की हरियाली से लेकर मछली पालन तक बदली किसान जवाहर पनिका की किस्मत

मध्य प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश अनूपपुर जिले में सरकार…
Share to :

प्रदेश के कृषक वैज्ञानिकों की तकनीक अपनाकर खेती की उपज बढ़ाएं राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी

राजस्थान 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर राजस्थान राज्य किसान आयोग के…
Share to :

सीधी | 29 दिसंबर | अमित मिश्रा सीधी जिले के मझौली क्षेत्र अंतर्गत पांढ, ताला एवं मझौली धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जबकि जिला कलेक्टर सीधी द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और कई स्थानों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ प्रभारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मझौली खरीदी केंद्र स्थित पांढ व ताला क्षेत्र का है, जहां उपार्जन केंद्र प्रभारी नियमों को ताक पर रखकर धान खरीदी कर रहे हैं। स्थानीय किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी को न तो किसी अधिकारी का डर है और न ही किसी कार्रवाई की परवाह। पूर्व में अधिकारियों द्वारा खरीदी केंद्र का निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्धारित 41 किलो की जगह 41 किलो 200 ग्राम तक धान भरवाया जा रहा है। इतना ही नहीं, नियमों के विपरीत धान की तौल और बोरा भराई का कार्य किसान स्वयं करने को मजबूर हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि अतिरिक्त धान भरवाने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है, लेकिन मजबूरी में वे इस व्यवस्था को सहन कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि कलेक्टर के सख्त निर्देशों और पूर्व निरीक्षण के बावजूद आखिर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषी उपार्जन केंद्र प्रभारियों पर कब सख्त कार्रवाई करता है।

मध्यप्रदेश सीधी | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)सीधी जिले के मझौली क्षेत्र अंतर्गत…
Share to :

दिल्ली हरियाणा यात्रियों को बड़ी राहत मुनक नहर किनारे बनेगी 20 किमी लंबी एलिवेटेड रोड, मुकरबा चौक को मिलेगी जाम से मुक्ति

नई दिल्ली 8जनवरी (दैनिकखबरनामा)दिल्ली और हरियाणा के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले…
Share to :