राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान गंगापुर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम गुरुवार को गंगापुर सिटी के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में नव निर्मित अभियोजन भवन का विधिवत लोकार्पण किया। करीब 32 लाख रुपये की लागत से तैयार यह अभियोजन भवन अभियोजन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में अभियोजन निदेशक तिरुपति गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, अभियोजन अधिकारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अभियोजन विभाग की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भजनलाल शर्मा सरकार के गठन के बाद गंभीर और सामान्य दोनों प्रकार के अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जो सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था नीति का परिणाम है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं न्याय प्रणाली को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं और इसे अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि न्याय प्रक्रिया को तेज और मजबूत बनाने के लिए गवाही व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही दर्ज करने की व्यवस्था पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही प्रदेशभर में लागू किया जाएगा।जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि पीड़ितों और गवाहों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने अभियोजन भवन के निर्माण को न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने अभियोजन भवन का निरीक्षण किया और इसे न्याय व्यवस्था के लिए एक उपयोगी उपलब्धि बताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू, उत्तराखंड की ट्रिप अब पड़ेगी ज्यादा खर्चीली

उत्तराखंड 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) देहरादून उत्तराखंड घूमने की योजना बना रहे…
Share to :

हरिद्वार में डीएम की सख्ती, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को गरजा बुलडोजर

उत्तराखंड 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा)हरिद्वार जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की…
Share to :

मुआवजा जमा करने में देरी पर जुर्माना नियोक्ता देगा, बीमा कंपनी नहीं सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 4 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। Supreme Court…
Share to :

बैंक ऑफ बड़ौदा के जॉइंट मैनेजर पर ₹71.4 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, आरोपी फरार

कर्नाटक 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा) के उप्पिनंगडी में बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)…
Share to :