श्रीनगर 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) गए 300 से अधिक लोग इस समय सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, ये लोग पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में नशा-आतंक (नार्को टेरर) और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में संलिप्त हैं।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा पार से संचालित ये लोग स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी संगठनों में भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए युवाओं से संपर्क कर उन्हें बहकाया जा रहा है। कुछ मामलों में युवाओं की भर्ती के प्रयास भी सामने आए हैं।जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकांश लोग पुंछ जिले के सुरनकोट, मेंढर, मानसी गुरसाई और सोजियां इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।संपत्तियां जब्त, सख्त कार्रवाई शुरूसुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे सभी लोगों की एक विस्तृत सूची तैयार कर ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें उनकी संपत्तियों को कुर्क और जब्त करना भी शामिल है।हाल ही में पुंछ पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर रफीक नाई उर्फ सुल्तान (गुरसाई क्षेत्र) की संपत्ति कुर्क की है। यह संपत्ति मेंढर के नार गांव में स्थित चार मरले कृषि भूमि की है। रफीक नाई कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी, प्रशिक्षित आतंकियों की घुसपैठ और पुंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने में शामिल रहा है।
इसी तरह, पुंछ पुलिस ने मंडी क्षेत्र में पाकिस्तान आधारित आतंकी हैंडलर जमाल लोन उर्फ जमाला की 6 कनाल 13 मरले जमीन भी कुर्क की है। जमाल लोन एक घोषित अपराधी है और PoK भागकर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। यह कार्रवाई अदालत के निर्देशों के तहत की गई है।90 के दशक की पृष्ठभूमि सूत्रों के अनुसार, 1990 के दशक के अंत में पुंछ और राजौरी मे कई लोग बेहतर आर्थिक अवसरों के लालच में PoK चले गए थे। सीमा पार मस्जिदों से की गई घोषणाओं में नौकरी और भत्ते का वादा किया गया था। बाद में इनमें से कई लोगों को एहसास हुआ कि उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने अपने नापाक मंसूबों के लिए इस्तेमाल किया।इन लोगों को आतंकियों का मार्गदर्शक (गाइड), नशे की तस्करी में शामिल किया गया और भारत विरोधी गतिविधियों में जबरन धकेला गया।कार्रवाई और तेज होगीएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। आने वाले दिनों में और संपत्तियां कुर्क की जाएंगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एन एम सी ने माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की 50 एम बी बी एस सीटों की अनुमति वापस ली

जम्मू 7 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) जम्मू राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने…
Share to :

सिंधु जल संधि निलंबन पर उमर अब्दुल्ला की मुहर, मोदी सरकार से की बड़ी मांग अब कश्मीर के पानी पर कश्मीर का हक”

जम्मू एंड कश्मीर 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने…
Share to :

श्रीनगर में बड़ा हादसा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

जम्मू एंड कश्मीर 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर…
Share to :

सुरक्षा कारणों से पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर दो महीने की रोक

कश्मीर 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा )दक्षिण कश्मीर प्रशासन ने पीर पंजाल पर्वतमाला…
Share to :