चंडीगढ़, 2 मार्च 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में Rajasthan Parishad द्वारा सेक्टर-33 स्थित Rajasthan Bhawan में सोमवार शाम हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों के साथ शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिभाव और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।इसके पश्चात प्रसिद्ध कलाकार Rahul Bujwasi एवं उनकी टीम ने मनमोहक रासलीला की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक होली गीत-संगीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किय समारोह में विशेष रूप से पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी अतिथियों और सदस्यों ने आनंद लिया। स्वाद और संस्कृति के इस सुंदर संगम ने आयोजन को यादगार बना दिया।परिषद के अध्यक्ष राज किशोर, उपाध्यक्ष रामावतार शर्मा, महासचिव अनिल बागड़ी, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन एवं संयुक्त सचिव स्वाधीन भारद्वाज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, समरसता और परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026