चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह शामिल हैं। सरकार ने यह कार्रवाई मुख्य सचिव द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत की है।सरकारी आदेशों के अनुसार, दोनों अधिकारियों के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के नियम 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है। यह नियम केंद्र या राज्य सरकार को अधिकार देता है कि यदि किसी आईएएस अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित हो या विचाराधीन हो, तो उसे निलंबित किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, कमल किशोर यादव उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और सूचना प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन विभाग में प्रशासनिक सचिव के पद पर कार्यरत थे, जबकि जसप्रीत सिंह पंजाब इन्फोटेक के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में सेवाएं दे रहे थे।सरकार द्वारा दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक अतिरिक्त मुख्य सचिव और एक संयुक्त सचिव का तबादला भी किया गया है।सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई संभव है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शैक्षणिक संस्थानों में ‘प्रधानी’ संस्कृति पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार को दो माह में निर्णय का आदेश

चंडीगढ़ 24 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हाईकोर्ट पंजाब के स्कूलों और…
Share to :

चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन कुछ नहीं मिला संदिग्ध

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित…
Share to :

समाज को बचाना है तो डॉक्टरों को बचाना होगा जस्टिस राजेश बिंदल का मेडिकोस लीगल एक्शन ग्रुप सम्मेलन में संदेश

चंडीगढ़, 22 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में मेडिकोस लीगल एक्शन ग्रुप (MLAG)…
Share to :

8 साल पुराने मानहानि मामले में सुखबीर बादल को चंडीगढ़ कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर

चंडीगढ़ 19 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और…
Share to :