चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) में कार्यरत संविदा कर्मियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर पिछले 53 दिनों से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के बावजूद प्रबंधन स्तर पर कोई ठोस समाधान या निदेशक स्तर की बातचीत शुरू न होने से कर्मचारियों में गहरा रोष है।इसी के चलते जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ पीजीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को करीब 4 हजार संविदा कर्मी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। इससे पहले 30 दिसंबर के बाद यह दूसरी बार है जब बड़ी संख्या में कर्मचारी एकजुट होकर भूख हड़ताल में शामिल हुए हैं।मंगलवार को आंदोलन को और धार देते हुए दो संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। उनके समर्थन में अन्य कर्मचारी भी आगे आए और सामूहिक रूप से 24 घंटे की भूख हड़ताल का फैसला लिया गया।संविदा कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन पीजीआई प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।पीजीआई में चल रहे इस आंदोलन से संस्थान की व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि कर्मचारी संगठन का कहना है कि वे मरीजों की सेवाओं को प्रभावित किए बिना अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप लापता मामला सुखबीर बादल पहुंचे पुलिस मुख्यालय, बोले- मुझे गिरफ्तार करो, परिवार को परेशान मत करो

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के…
Share to :

समाज को बचाना है तो डॉक्टरों को बचाना होगा जस्टिस राजेश बिंदल का मेडिकोस लीगल एक्शन ग्रुप सम्मेलन में संदेश

चंडीगढ़, 22 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में मेडिकोस लीगल एक्शन ग्रुप (MLAG)…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, चंडीगढ़ बैठक में चन्नी-सीनियर नेताओं में तीखी बहस

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में…
Share to :

कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने किसानों से मेले में पहुंचकर नई कृषि तकनीक जानने की अपील की

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने मार्च…
Share to :