The Union Minister for Railways, Shri Mallikarjun Kharge briefing the media after presenting the Interim Railway Budget 2014-15 in the Parliament, in New Delhi on February 12, 2014. The Minister of State for Railways, Shri Adhir Ranjan Chowdhury, the Chairman, Railway Board, Shri Arunendra Kumar and other Board Members are also seen.

नई दिल्ली 1 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय बजट-2026 को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहा है। खड़गे ने कहा कि सरकार के पास न तो स्पष्ट नीति है, न दूरदृष्टि और न ही सुधारों को लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति।रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार में अब नए विचारों की कमी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि कभी “मिशन मोड” की बात करने वाली सरकार अब “चैलेंज रूट” पर चल पड़ी है और तथाकथित रिफॉर्म एक्सप्रेस” शायद ही किसी सुधार के स्टेशन पर रुकती है।कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता आज भी ठोस कल्याणकारी समर्थन और आय सुरक्षा योजना का इंतजार कर रहा है,लेकिन बजट में किसानों के लिए कोई ठोस राहत नजर नहीं आती।
खड़गे ने दावा किया कि देश में असमानता ब्रिटिश शासन के दौर से भी अधिक बढ़ चुकी है, लेकिन बजट में इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साध ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए बजट में किसी तरह की ठोस सहायता का प्रावधान नहीं किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि वित्त आयोग की सिफारिशों का अभी गहन अध्ययन किया जाना बाकी है, लेकिन मौजूदा संकेतों से ऐसा नहीं लगता कि इससे गंभीर वित्तीय दबाव झेल रही राज्य सरकारों को कोई बड़ी राहत मिलने वाली है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति बरकरार, मदुरै हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मदुरै 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मदुरै उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के मदुरै…
Share to :

जयपुर मोहल्ला म्हारो की नदी में लकड़ी की टाल और अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ लोगों का विरोध, कार्रवाई की मांग

जयपुर 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा)जयपुर पिंक सिटी के मोहल्ला म्हारो की नदी थाना…
Share to :

राशन कार्ड घोटाले की जांच तेज चारपहिया वाहन मालिक, बड़े किसान और कॉर्पोरेट अधिकारी भी ले रहे थे लाभ

बिहार 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा) सुपौल सदर अनुमंडल में राशन कार्ड के दुरुपयोग…
Share to :

नगर पंचायत मडराक चेयरमेन के पुत्र पर जानलेवा हमला, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़…
Share to :