उत्तर प्रदेश 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र मडराक अंतर्गत नगर पंचायत मडराक के चेयरमेन राजकुमार दिवाकर के पुत्र रविकांत पर कुछ क्षेत्रीय अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावर गंभीर रूप से घायल अवस्था में रविकांत को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चेयरमेन राजकुमार दिवाकर को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपने पुत्र को अलीगढ़ के जे.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार रविकांत की हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़ित चेयरमेन राजकुमार दिवाकर ने बताया कि इस घटना को असामाजिक तत्वों एवं दबंग किस्म के लोगों—विनीश ठाकुर, तेजवीर सिंह उर्फ गब्बर, मंजीत, बादल, विकास सहित अन्य द्वारा अंजाम दिया गया है। उनका आरोप है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद क्षेत्रीय पुलिस उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।चेयरमेन का यह भी आरोप है कि आरोपियों का अवैध खनन का कारोबार है, जिसमें पुलिस की मिलीभगत की चर्चा क्षेत्र में आम है। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनकी छवि धूमिल करने और उन्हें दबाव में लेने के उद्देश्य से किया गया है।मामले को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली मडराक में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। अब देखना यह होगा कि चेयरमेन के पुत्र पर हुए इस गंभीर हमले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :