हिमाचल प्रदेश 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल
प्रदेश मनाली विंटर कार्निवल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को होने वाली महानाटी के लिए मनाली के माल रोड पर भव्य रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें ऊझी घाटी के 298 महिला मंडलों की 596 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक नाटी प्रस्तुत की। जैसे ही महिलाओं ने एकसाथ कदम थामे, पूरा वातावरण कुल्लवी संस्कृति के रंग में रंग गया। इस मनोहारी दृश्य को देखकर पर्यटक भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाए।रिहर्सल में ब्यास नदी के दोनों किनारों—राइट बैंक और लेफ्ट बैंक—की महिलाओं ने भाग लिया। प्रत्येक महिला मंडल से दो-दो महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक पट्टू और धाठू पहनकर नाटी करती नजर आईं, जिससे माल रोड पर लोकसंस्कृति की अनोखी छटा बिखर गई। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को मोबाइल कैमरों में कैद किया और सेल्फी लेकर उत्साह साझा किया।बताया गया कि राष्ट्र स्तरीय मनाली विंटर कार्निवल का आयोजन 20 से 24 जनवरी तक किया जाएगा। कार्निवल के दौरान दो दिन महानाटी का आयोजन होगा। 21 जनवरी को राइट बैंक की महिलाएं जबकि 23 जनवरी को लेफ्ट बैंक की महिलाएं महानाटी में हिस्सा लेंगी। संस्कृति समिति की ओर से रिहर्सल करवाई गई, जहां बताया गया कि महानाटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस वर्ष झांकी और महानाटी में भाग लेने के लिए 298 महिला मंडलों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। महिला मंडल 20 जनवरी को उद्घाटन अवसर पर निकलने वाली झांकी में भी भाग लेंगी। महानाटी के लिए राइट बैंक की महिलाओं को तीन फूल वाला काले रंग का पट्टू और लेफ्ट बैंक की महिलाओं को तीन फूल वाला सफेद रंग का पट्टू पहनना अनिवार्य होगा, साथ ही पारंपरिक पुराने गहनों में नाटी प्रस्तुत की जाएगी।मनाली विंटर कार्निवल-2026 को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और यह आयोजन एक बार फिर हिमाचल की समृद्ध लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल का पहला हाई-लेवल डबललेन पुल बनकर तैयार, कोटधार को झंडूता से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

हिमाचल प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश को अपना पहला हाई-लेवल…
Share to :

पांगी को मिली नई उम्मीद बीआरओ चीफ इंजीनियर का किलाड़ दौरा, सड़कें होंगी जल्द चकाचक

किलाड़ (चंबा)पांगी घाटी के लोगों के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीदों…
Share to :

हिमाचल में बदला मौसम का मिज़ाज पहाड़ों पर फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

शिमला 31 दिसम्बर (जगदीश कुमार) हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार…
Share to :

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, अगले 96 घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट दोपहर तक शिमला समेत कई इलाकों में मौसम साफ, ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार

शिमला 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम के मिजाज…
Share to :