हिमाचल प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश को अपना पहला हाई-लेवल डबललेन पुल मिल गया है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील पर निर्मित नंद नगरांव पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल संपर्क सड़कों का काम शेष है, जिसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।इस पुल के चालू होते ही कोटधार क्षेत्र के लोगों को झंडूता पहुंचने के लिए मांडवां होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार यह पुल प्रदेश में नई तकनीक से निर्मित पहला हाई-लेवल डबललेन पुल है।387 मीटर लंबा,12 मीटर चौड़ा पुलशुरुआत में पुल की लंबाई 330 मीटर प्रस्तावित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसे बढ़ाकर 387 मीटर कर दिया गया। पुल की कुल चौड़ाई 12 मीटर है, जिसमें 7.5 मीटर चौड़ा वाहन मार्ग और दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए पथ बनाए गए हैं। यह पुल पनौल–झंडूता–नंद नगरांव सड़क पर स्थित है।
सड़क उन्नयन पर 22 करोड़ खर्च योजना के तहत पहले पनौल से झंडूता तक की सड़क का उन्नयन कर उसे मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) का दर्जा दिया गया, जिस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए गए।20 किलोमीटर दूरी होगी कम पुल के सुचारू होने से झंडूता और कोटधार क्षेत्र के बीच की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को जून 2020 में स्वीकृति मिली थी, जबकि इसका शिलान्यास 21 फरवरी 2021 को किया गया था।16 पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभपरियोजना का लगभग 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पुल के निर्माण से कोटधार क्षेत्र की करीब 16 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिमला में चिट्टा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ 36 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर भी दबोचा

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ मिशन…
Share to :

धर्मशाला में जुलाई से लॉ की पढ़ाई शुरू, बीसीआई से मिली मंजूरी अन्य प्रवेश प्रक्रियाएं भी तेज

दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) से विद्यार्थियों…
Share to :

हिमाचल में गैस संकट गहराया हमीरपुर में चक्का जाम, कुल्लू-मनाली में लंबी लाइनों से लोग बेहाल

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :