पंजाब 22 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली (एसएएस नगर) में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.37 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अमन पुत्र अजे सिंह वासी मकान नंबर 21, गली नंबर 08, मदरम नगर, थाना बलौंगी, जिला एसएएस नगर (मोहाली) के रूप में हुई है। आरोपी को 19 जनवरी 2026 को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.37 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम खुलासे होने की संभावना है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना जामा मस्जिद रेनोवेशन के विवाद में शाही इमाम पर ईंट-पत्थर से हमला

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना से एक…
Share to :

देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :

Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की फिरौती की धमकी, मोहाली पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाबी फिल्म अभिनेत्री और रियलिटी शो…
Share to :

शादी का वादा टूटने पर दोबारा शुरू नहीं हो सकती रद्द की गई एफआईआर: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

चंडीगढ़ 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Punjab and Haryana High…
Share to :