पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाबी फिल्म अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसमें रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल के साथ एक वॉयस नोट भी अटैच बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को विदेश में बैठे एक कथित नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेत्री ने मोहाली के थाना सोहाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी (जांच) सौरव जिंदल ने पुष्टि की कि ई-मेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस की साइबर सेल ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है। आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से भेजी जा रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनती जा रही हैं, लेकिन मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।गौरतलब है कि हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2013 में आई पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ से अभिनय जगत में पहचान बनाई। कई म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद उन्हें बिग बॉस 13 से देशभर में लोकप्रियता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कर्मचारियों की मांगों के समाधान को लेकर सरकार सख्त, शिक्षा और बिजली विभागों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश 

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जुलाई 2026. पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और…

लुधियाना में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश 30 हजार लेते SHO रंगे हाथ गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई…

पीआईएस रेजिडेंशियल विंग के ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्री हरप्रीत सिंह सूदन के…

ED कार्रवाई पर पंजाब में सियासी घमासान: AAP ने बताया ‘ऑपरेशन लोटस’, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र के लिए खतरा

दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 अमृतसर पंजाब में आम आदमी पार्टी के…