राजस्थान 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान करौली के प्रसिद्ध आराध्य देव भगवान मदनमोहन जी मंदिर में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माघ माह की अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, इस दिन भक्तजन भगवान के दर्शन कर दान-दक्षिणा देते हैं और मनोकामनाएं मांगते हैं।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है, ताकि भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।वहीं, मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी दर्शन व्यवस्था को सुगम और सुलभ बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट कर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतिपूर्वक भगवान मदनमोहन जी के दर्शन कर सकें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सादुलशहर में गौ-सेवा के साथ मनाया गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर का जन्मदिवस

सादुलशहर 3 जनवरी (दैनिक खबरनामा)कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर के जन्मदिवस के…
Share to :

ADAG बैंकिंग धोखाधड़ी मामला सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI-ED को निष्पक्ष जांच के आदेश

नई दिल्ली 4 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। अनिल धीरूभाई अंबानी…
Share to :

योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान दो इकोनॉमिक जोन, 25 लाख युवाओं को फ्री एआई टूल्स और शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय

उत्तर प्रदेश 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश में उत्तर…
Share to :

अर्धकुंभ मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे विचार-विमर्श

उत्तरा खण्ड 9 जनवरी( दैनिक खबरनामा)हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेले…
Share to :