पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के बरनाला: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे बठिंडा-लुधियाना ग्रीनफील्ड हाईवे को लेकर बरनाला जिले में किसानों का विरोध तेज हो गया है। ज़मीन संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में गहल स्थित गुरुद्वारा भगतुआना साहिब में 12 गांवों के किसानों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए।किसानों ने कहा कि प्रशासन ने पहले बरनाला की जमीनों का मुआवज़ा लुधियाना जिले के बराबर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। कमेटी के नेताओं कुलवंत सिंह गेहल और जग्गा सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर और रेवेन्यू अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है।किसानों की प्रमुख मांग है कि उन्हें लुधियाना के रेट के अनुसार मुआवज़ा दिया जाए और पहले अवार्ड की बकाया राशि तुरंत जारी की जाए। मांगें पूरी न होने पर कमेटी ने चेतावनी दी है कि हाईवे का निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा और 12 गांवों में आंदोलन शुरू किया जाएगा।वहीं, भारतमाला परियोजना को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अहम माना जा रहा है। इस योजना के तहत हाई-स्पीड गलियारों का निर्माण कर औद्योगिक केंद्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को बेहतर कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :