चंडीगढ़ 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने और राहगीरों की आवाजाही में बाधा डालने वालों के खिलाफ 71 चालान काटे गए, जबकि 16 वाहनों सहित अन्य सामान जब्त किया गया।कार्रवाई के तहत सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 25 चालान किए गए और अवैध रूप से लगी रेहड़ी-फड़ियों को हटाया गया। वहीं सेक्टर-28 के मोटर मार्केट में सड़क किनारे मरम्मत कार्य के चलते किए गए अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए 16 वाहनों को कब्जे में लिया गया।इसके अलावा सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में भी निगम की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यहां से 7 वाहन और नारियल से लदे 3 ट्रक जब्त किए गए। टीम ने मौके से जैक, रबिंग मशीन और सीट कवर सहित अन्य उपकरण भी अपने कब्जे में लिए।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :