शिमला 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 96 घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि दोपहर बाद तक शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है।
मौसम विभाग ने बताया कि चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।31 दिसंबर को भारी बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। विशेष रूप से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।1 और 2 जनवरी को भी बिगड़ा रहेगा मौसम एक और दो जनवरी को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार खराब मौसम के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें बंद होने, यातायात प्रभावित होने और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में बदला मौसम का मिज़ाज पहाड़ों पर फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

शिमला 31 दिसम्बर (जगदीश कुमार) हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार…
Share to :

हिमाचल के निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, किताबें-वर्दी एक दुकान से लेने का दबाव डालने पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के निजी…
Share to :

हिमाचल बजट सत्र में खुलासा जल जीवन मिशन के पैसों से बने 12 रेस्ट हाउस, 26 करोड़ पर केंद्र ने लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) Himachal Pradesh विधानसभा के…
Share to :

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर नई छलांग एयर ब्रेक तकनीक से सफर होगा ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक

हिमाचल प्रदेश 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश यूनेस्को विश्व धरोहर…
Share to :